दो दिन से लापता नौंवी की छात्रा की पेड़ से लटकी मिली लाश

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो कांगड़ा। सूत्र संवाद

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जसूर के नजदीक काथल के जंगल में दो दिन से लापता नौंवी की छात्रा की लाश पेड़ से लटकी मिली है। भलेटा पंरविंदरचायत की रहने वाली 15 साल की नाबालिग बीते दो दिनों से घर से लापता थी। 
छात्रा की लाश घर के नजदीक जंगल में ही मिली है। डीएसपी साहिल अरोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचा गई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते एक गांव की नाबालिग दो दिन पहले चचेरे भाई के साथ स्कूल में एडमिशन लेने निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। दरअसल नाबालिग 2 बार 9वीं कक्षा में फेल हो चुकी थी, जिस पर परिवार ने पुनः 9वीं कक्षा में एडमिशन लेने की बात कही। उसे लेकर चचेरा भाई स्कूल गया और उसके बाद अपने काम पर चला गया। 


लड़की देर शाम तक स्कूल से वापस घर नहीं पहुंची। नाबालिग के घर न लौटने पर सभी जगह तलाश करने के बाद लड़की के पिता ने पुलिस थाना नूरपुर में शिकायत दर्ज करवाई। सुबह जंगल में लाश मिलने के बाद पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।

NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए