दलाई लामा दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो,(जतिन) धर्मशाला/दिल्ली।
फाइल फोटो: इंस्टाग्राम

महामहिम 14वें दलाई लामा इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सीने में संक्रमण के चलते मंगलवार को उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने छाती में संक्रमण से जुड़े कुछ मेडिकल टेस्ट कराए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। हिमाचल क्राइम न्यूज़ से बातचीत करते हुए दलाई लामा के निजी सेक्रेटरी टेंज़िन ताहकला ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन से सीने में दर्द महसूस हो रहा था इसलिए वे दिल्ली के हस्पताल में रवाना हुए शायद वे 5 दिन या उससे ज्यादा दिन हस्पताल में एडमिट रहेंगे।



अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार को जानकारी दी है कि उन्हें छाती में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से यहां पर लाया गया है। यहां पर उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के मुताबिक, जब वे यहां पर लाए गए तो उन्हें छाती में संक्रमण पाया गया। उनका यहां पर कुछ दिनों तक इलाज चलेगा।
जानकारी के मुताबिक, 14वें दलाई लामा पिछले दिनों धर्मशाला में ग्लोबल लर्निंग कॉन्फ्रेंस में थे, जो 6 अप्रैल को खत्म हुुई थी। वे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोमवार को ही दिल्ली लौटे थे। 
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-JATIN
Himachal Crime News
 HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत