पालतू कुत्ते ने मालिक के 10 महीने के बच्चे को जान से मारा

 हिमाचली क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी (बॉबी)।


फाइल फोटो: कल्पनिक तस्वीर

उपमंडल सरकाघाट की मसेरन पंचायत के रसेहड़ गांव में एक पालतू कुत्ते ने अपने ही मालिक की 10 महीने की नवजात बच्ची को नोच डाला। जानकारी के अनुसार शशिपाल की दस महीने की बच्ची सुबह के करीब 8:30 बजे अपने घर के बरामदे में खेल रही थी।



 उसकी 22 वर्षीय मां लीला देवी ने बेटी वैष्णवी को दूध पिलाने के बाद घर के बरामदे में खेलने के लिए छोड़ दिया था। खुद कपड़े धोने लग गई थी। बरामदे के एक कोने में खूंखार पालतू कुत्ता भी बंधा हुआ था।

दस महीने की बच्ची घुटनों के बल चलती हुए धीरे-धीरे से कुत्ते के निकट पँहुच गई। इसके बाद कुत्ते ने बच्ची को झपटा मार कर अपनी तरफ खींच लिया। सिर पर काटकर बुरी तरह से घायल करने के बाद नोचना शुरू कर दिया। माँ के देखने से पहले कुत्ते ने मासूम बच्ची को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हादसे के समय नवजात का पिता घर पर नहीं था। लीला देवी के चिल्लाने पर लोग इकट्टा हो गए। फ़ौरन ही मासूम को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।     


अस्पताल के डॉक्टर ने पुलिस को घटना बारे सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में आकर बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी चन्द्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमोर्टेम करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुत्ता पहले भी चार लोगो को काट चुका है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Bobby Sharma
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत