पूर्व CM ने बोला सुखराम को जिंदगी में माफ नहीं करूंगा, मगर आश्रय को आशीर्वाद हमेशा के लिए दूंगा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। संवादाता सहयोगी




 वीरभद्र सिंह ने कहा है कि वह कभी सुखराम को माफ नहीं करेंगे। अलग से पार्टी बनाकर सुखराम ने जो गलती की थी उसे वह कभी माफ नहीं कर सकते हैं। यह बात वीरभद्र सिंह ने मंडी जिला के चैलचौक में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन 
वीरभद्र सिंह ने यह भी माना कि सुखराम ने लोकसभा चुनावों में कई बार उनका साथ दिया और उनकी मदद की, लेकिन अलग से पार्टी बनाकर सुखराम ने बहुत बड़ी गलती की थी। 



इसके साथ ही उन्होंने मंच पर अपने संबोधन के दौरान आश्रय शर्मा को बुलाया और उसे अपना आशीर्वाद दिया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि आश्रय शर्मा एक युवा है और युवा सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से आश्रय शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आज पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने की जरूरत है और सुखराम के लिए भी उनकी नजरों में पूरा मान-सम्मान है।
आश्रय शर्मा के नामांकन वाले दिन पंडित सुखराम ने खुले मंच से वीरभद्र सिंह से माफी मांगी थी, लेकिन उस दिन वीरभद्र सिंह ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। आज उन्होंने खुले मंच से सुखराम के माफीनामे को नकार दिया। हालांकि उन्होंने आश्रय शर्मा के लिए वोट मांगे और उन्हें भारी मतों से जिताने का आहवान किया।


Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए