महिला का शव जलाने से रोकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कुल्लू (ठाकुर)।

 हुरंग पंचायत के धारा गांव में अनुसूचित जाति की महिला का सरकारी पैसे से बनाए गए शमशानघाट पर एक वर्ग विशेष की ओर से शव जलाने से रोकने के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार देर शाम छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को पतलीकूहल पुलिस थाना में रखा गया है। उन्हें अदालत में पेश करने के लिए कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस केस की कार्रवाई की रिपोर्ट राजभवन को भी भेजी जा रही है। अमर उजाला ने 13 और 15 अप्रैल के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।

बता दें राज्यपाल की ओर से इस मामले का संज्ञान लेने के बाद जिला प्रशासन इस केस में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा था, जिससे किसी स्तर पर कोई चूक न रह जाए। पुलिस प्रशासन की साख भी दांव पर होने के चलते डीएसपी मनाली दो दिन तक लगातार घटनास्थल पर गए।

ये है पूरा मामला

पहले दिन मौके का मुआयना किया था तो दूसरे दिन ग्रामीणों के बयान कलमबंद किए गए। प्रथम दृष्टया मामले में पीड़ित के बयानों में तथ्य तर्क पूर्ण नजर आने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हालांकि छठा आरोपी एसटी वर्ग का ही बताया रहा है। उस पर एससी, एसटी एक्ट की धाराएं लागू नहीं होंगी। उस पर भादंसं की अन्य धाराएं लग सकती हैं। उल्लेखनीय है कि फोजल घाटी के धारा गांव में कुछ दिन पहले ही एक दलित महिला की मौत के बाद उसे शमशानघाट में जलाने से रोक दिया गया था।

हालांकि पीड़ित पक्ष ने सभी तैयारियां कर दी थी। लेकिन विशेष वर्ग ने देवता के नाराज होने का हवाला देकर शव को शमशान घाट के बजाय कहीं और जलाने को कहा।

बाद में अनुसूचित जाति की महिला के परिजनों को भारी मन से उसका दाहसंस्कार नाले में करना पड़ा। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। 
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Thakur Ram Singh
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से