शादी से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो चंबा। संवाददाता

मंगलवार देर सलूणी क्षेत्र में शादी समारोह से लोगों को लेकर लौट रही एक निजी बस पलट गई। हादसा करीब आठ बजे का बताया जा रहा है। हालाँकि इस हादसे में किसी जानी नुक्सान की खबर नहीं है, लेकिन करीब 30 लोग घायल बताए जा रहे  हैं। जानकारी के अनुसार इनमे से कुछ घायलों को सलूणी तो कुछ को किहार अस्पताल के लिए ले जाया गया है।



जानकारी के अनुसार, भादंल द्रभेरन निवासी देसराज की बेटी सुमन की शादी गत 22 अप्रैल को डंडी में हुई थी। 23 अप्रैल को परिवार अपने गांव से रिश्तेदारों के साथ बेटी के ससुराल में धाम खाने के लिए गए हुए था। शाम करीब 6 बजे जब वह किराए पर ली गई निजी बस में वापिस लौट रहे थे, तभी मोड़ काटते समय बस पलट कर सड़क से नीचे जा लुढ़की। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला तथा एंबुलेंस बुलाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।  हालांकि इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।


हादसे के बाद बस चालक  मौके से फरार है। दुर्घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही डीएसपी सलूणी रामकरण राणा की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह बस वाया लिग्गा जा रही थी।


NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से