शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। विशेष संवाददाता
फ़ाइल फ़ोटो: रिज मैदान शिमला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिला शिमला में एक ही दिन में 18 मामले आए सामने हैं. शाम पांच बजे के बाद 7 और नए मामले सामने हैं. एक मामला आयकर विभाग, एक मामला एचपीयू में आया है. वहीं कुमारसेन से भी एक पॉजिटिव मिला है. रामपुर के ज्यूरी में 4 और आईजीबीपी के जवान पॉज़िटिव पाए गए हैं. शिमला में कुल मामले 143 हो गए हैं. वहीं, 85 एक्टिव केस हैं. वहीं, शिमला में बढ़ते मामलों को लेकर ल़ॉकडाउन के संबंध में डीसी शिमला ने मुख्य सचिव से चर्चा की है.

इससे पहले रविवार सुबह कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस सामने आए थे. इनमें से तीन मामले शिमला शहर के हैं, जबकि दो पॉजिटिव मामले रोहडू के हैं. शिमला की सीएमओ सुरेखा चोपड़ा ने पांच पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है. शिमला शहर के 3 मामलों में एक विधानसभा के क्वार्टर के पास  रहने वाला व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है. जबकि दूसरा मामला संजौली के गुरुद्वारा के पास रहने वाले व्यक्ति का है.

ये दोनों एडवोकेट जनरल दफ्तर के पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आए थे. तीसरा मामला फायर ऑफिस छोटा शिमला के पास रहने वाली एक महिला का है, जो बीमारी के चलते आईजीएमसी उपचार के लिए जाती रही है. ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि वहीं पर किसी पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है. वहीं 2 नए मामले रोहडू के मेंहदली क्षेत्र के हैं, जहां पर 3 दिन पहले 18 मजदूर पॉजिटिव पाए गए थे. उन्हीं के संपर्क में आने से दो और मजदूर संक्रमित हुए हैं. अब शिमला जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा 72 हो गया है.


कल 95 मामले सामने आए थे

बता दें कि शनिवार को हिमाचल प्रदेश में रात 9 बजे तक कोरोना के कुल 95 मामले सामने आए थे. ऐसे में यहां कोरोना पीड़ितों की संख्या 2049 पहुंच गई. देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को 28 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे. इसी बीच, आईजीएमसी में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई है. 52 वर्षीय यह महिला किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं. उन्हें नाहन से पहले डीडीयू रेफर किया गया था. फिर आईजीएमसी में रेफर किया गया.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant






  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग