हमीरपुर:बफड़ी पंचायत के गांव थाना लोहारां में बनाया कंटेनमेंट जोन

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर। 
फ़ाइल फ़ोटो: हरिकेश मीना, उपायुक्त हमीरपुर

कोरोना संक्रमण के पॉजीटिव मामले सामने आने पर हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बफड़ीं के वार्ड नंबर 3 गांव थाना लोहारां में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

 आदेश के अनुसार गांव थाना लोहारां में लघवान-टौणी देवी सडक़ की बाईं ओर अजीत चंद के घर से विजय कुमार के घर तक और इसी सडक़ की दाईं ओर भागीरथ के घर से नरेश कुमार के घर तक कंटेनमेंट जोन रहेगा। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी तथा आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इस क्षेत्र में निषेधाज्ञा में दी गई छूट भी आगामी आदेशों तक समाप्त कर दी गई है।

 लोगों को दूध, किराना, फल, सब्जियां, दवाईयां, रसोई गैस सिलैंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन द्वारा घर-द्वार पर ही की जाएगी। इन क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही पैदल अथवा वाहन से यात्रा कर सकेगा। न तो इधर-उधर घूमेगा और न ही सडक पर या किसी सार्वजनिक स्थल पर खड़ा हो सकेगा। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant






  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

कभी बेटे की लाश देखने, कभी घायल पति को संभालने दौड़ती रही ज्योति

अफगानिस्तान संकट: अब भी 20 भारतीय नागरिक, 140 अफगान सिख और हिंदू फंसे, आना चाहते हैं वापस

कोहली का 'विराट' शतक: केकेआर के खिलाफ गरजा किंग का बल्ला, IPL और टी20 में इन उपलब्धियों को हासिल कर रचा इतिहास

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सुखविंदर सरकार ने 1500 रुपए की गारंटी नहीं की पूरी, पहले से पेंशन ले रही महिलाओं की राशि 1500 रुपए की

दर्दनाक हादसा: गाड़ी में सोए रह गए चार लोग, आए थे भूस्खलन कि चपेट में

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

सोलन:यूको बैंक प्रबंधक पर धोखादड़ी का मामला दर्ज