बिलासपुर में पुलिस जवान सहित 3 और चम्बा में 7 कोविड के मामले आए सामने

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
बिलासपुर/चम्बा। नेटवर्क

बिलासपुर में पुलिस कर्मी सहित तीन और मामले पॉजिटिव आए हैं । तीन मामले जो पॉजिटिव आए हैं उनमें दो एम्स में कार्य कर रहे मजदूर है तथा तीसरा मामला पुलिस कर्मी है ।

एम्स में कार्य कर रहे दोनों मजदूर  45 और 32 साल के है जो एम्स में ही कंवारटीन किए गए थे तथा तीसरा मामला जो पुलिस कर्मी है वह गाड़ामौरा के पास एक स्कूल में कंवारटीन किया गया है जो 30 वर्षीय तीसरी बटालियन पडोह का है तथा इसके घर गांव सेरी तहसील करसोग जिला मंडी का है। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि इन तीनों लोगों को कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर लाया जा रहा है।



चंबा में एक साथ कोरोना के 7 मामले पॉजिटिव

चंबा में कोरोना पॉजिटिव के एक साथ 7 मामले सामने आए हैं। बेंगलुरु से लौटा चुराह का 20 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है, युवक संस्‍थागत क्‍वारंटाइन था। गुड़गांव से लौटा समोट के डुघर गांव का 29 वर्षीय युवक, मुंबई से लौटा समोट के कथालु गांव का 45 वर्षीय व्‍यक्ति, मुंबई से लौटा समोट के लाहड़ू गांव का 25 वर्षीय युवक, मुंबई से लौटा समोट के ही बारला गांव का 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिट‍िव पाया गया है। ये सभी संक्रमित संस्‍थागत क्‍वारंटाइन सेंटर में ठहराए गए थे।

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2279 पहुंच गया है। 1034 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1216 ठीक हो चुके हैं।  कोरोना से 12 की मौत हुई है और 15 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी