कांगड़ा:अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के ख़ास मौके पर निर्बासित तिब्बतियों ने किया धरना प्रदर्शन

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
धर्मशाला। सहयोगी संवाददाता
फ़ाइल फ़ोटो: धरना प्रदर्शन करते हुए तिब्बती समूदाय के लोग

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के ख़ास मौके पर धर्मशाला के मैक्लोडगंज में रहने वाले निर्बासित तिब्बतियों ने धरना प्रदर्शन करते हुये रैली निकाली। निर्बासित तिब्बतियों के 5 गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस धरना प्रदर्शन और रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान इन संगठनों ने चीन सरकार और वहां के राष्ट्रपति सी जिनपिंग को जमकर कोसा और उनके ख़िलाफ़ नारेबाजी की। इन्होंने जिनपिंग को एक अतिवादी करार देते हुये उसे आम लोगों के मानव अधिकारों का हननकर्ता करार दिया। 

इन संगठनों को लीड करने वाली तिब्बतियन लेडी रिंझिंन ने बताया कि आज जहां पूरी दुनिया मानव अधिकारों की स्पोर्ट करती है वहीं चीन इन मानव अधिकारों की हमेशा खिलाफत करते आया है। रिंझिंन ने बताया कि तिब्बत में आज भी अगर कोई घर पर धर्मगुरु दलाईलामा की तस्वीर लगाता है तो उसे 15 साल के लिये  कैदी बनाकर जेल में डाल दिया जाता है इतना ही नहीं यहां पर्यावरण को लेकर आंदोलन करने वालों को भी जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है, चीन ने इस प्रकार की प्रणाली के तहत न जाने कितने ही तिब्बतियों को आज जेल में बंद कर रखा है जो कि मानव अधिकारों का सरासर हनन है। 

रिंझिंन ने बताया कि आज वर्ल्ड जस्टिस डे के ख़ास मौके पर उन्होंने दुनिया के तमाम दूतावासों को तिब्बत में मानव अधिकारों की बहाली समेत आजादी का समर्थन करने के लिये ज्ञापन भेजा है, साथ ही भारत और अमेरिका से भी आग्रह किया है कि तिब्बत की आज़ादी के लिये बड़े स्तर पर बात की जाये ताकि धर्मगुरु दलाईलामा दोबारा फिर से वापस तिब्बत जा सकें। वहीं उन्होंने कहा कि तिब्बत में आज 21वीं सदी में भी लोग चीन की दमनकारी नीतियों के आगे बेबश और लाचार हैं। और ऐसे हालातों में अगर दूसरे देश आगे नहीं आएंगे तो वर्ल्ड जस्टिस डे को सेलिब्रेट करने बेमानी होगा। 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

कभी बेटे की लाश देखने, कभी घायल पति को संभालने दौड़ती रही ज्योति

अफगानिस्तान संकट: अब भी 20 भारतीय नागरिक, 140 अफगान सिख और हिंदू फंसे, आना चाहते हैं वापस

कोहली का 'विराट' शतक: केकेआर के खिलाफ गरजा किंग का बल्ला, IPL और टी20 में इन उपलब्धियों को हासिल कर रचा इतिहास

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सुखविंदर सरकार ने 1500 रुपए की गारंटी नहीं की पूरी, पहले से पेंशन ले रही महिलाओं की राशि 1500 रुपए की

दर्दनाक हादसा: गाड़ी में सोए रह गए चार लोग, आए थे भूस्खलन कि चपेट में

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

सोलन:यूको बैंक प्रबंधक पर धोखादड़ी का मामला दर्ज