हमीरपुर: स्वस्थ होने वालों की संख्या 200 से पार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर। 

जिला में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार शाम तक जिले में ठीक होने वालों का आंकड़ा 200 से पार हो गया।
 उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि मंगलवार शाम को प्राप्त रिपोर्टों में जिला के 6 और लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके साथ ही जिला में ठीक होने वालों की संख्या 201 पहुंच गई है जोकि सभी जिलावासियों के लिए बहुत बड़ी राहत का विषय है। उपायुक्त ने कहा कि जिला में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं। ठीक हो रहे लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि संक्रमित लोगों और उनके परिजनों के धैर्य, संयम और सहयोग से भी कोरोना पर काबू पाने में काफी मदद मिल रही है।

उन्होंने स्वस्थ हुए लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड केयर सेंटरों से छुट्टी के बाद अपने घरों में भी गृह संगरोध के नियमों का पालन करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी कोरोना के प्रति जागरुक करें।

  उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार शाम को जिन छह लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है, उनमें गांव मंगुल तहसील नादौन की 14 वर्षीय लडक़ी, गांव पांडवीं डाकघर मैड़ के 48 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव रसोह के 44 वर्षीय व्यक्ति, जाहू के गांव हौर के 45 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव कोट के 53 वर्षीय व्यक्ति और गांव छनेड़ डाकघर थाना के 59 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। डॉ. सोनी ने बताया कि ये सभी लोग एनआईटी परिसर में स्थापित समर्पित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। 



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

कभी बेटे की लाश देखने, कभी घायल पति को संभालने दौड़ती रही ज्योति

अफगानिस्तान संकट: अब भी 20 भारतीय नागरिक, 140 अफगान सिख और हिंदू फंसे, आना चाहते हैं वापस

कोहली का 'विराट' शतक: केकेआर के खिलाफ गरजा किंग का बल्ला, IPL और टी20 में इन उपलब्धियों को हासिल कर रचा इतिहास

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सुखविंदर सरकार ने 1500 रुपए की गारंटी नहीं की पूरी, पहले से पेंशन ले रही महिलाओं की राशि 1500 रुपए की

दर्दनाक हादसा: गाड़ी में सोए रह गए चार लोग, आए थे भूस्खलन कि चपेट में

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

सोलन:यूको बैंक प्रबंधक पर धोखादड़ी का मामला दर्ज