बस का किराया बढ़ाया है भारी मन से: सीएम

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। न्यूज़ डेस्क
फ़ाइल फ़ोटो: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

राज्य में बस किराये वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सफाई दी है और कहा कि वह सरकार इस तरह का निर्णय नहीं करना चाहती थी लेकिन भारी मन से बस किराया बढ़ाना पड़ा है। इसके अलावा सरकार के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था। देश और प्रदेश कोरोना के कारण आर्थिक नुकसान के दौर से गुजर रहा है। लोग कोरोना के दौर से बाहर निकलने के लिए सहयोग कर रहे हैं। बस किराये को लेकर भी आम लोगों में किसी भी तरह का गुस्सा नहीं है। केवल कांग्रेस राजनीतिक मकसद से इसका विरोध कर रही है जिसका जवाब आने वाले समय में दिया जाएगा।


फालतू की सलाह देते हैं कांग्रेसी

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता सरकार को फालतू की सलाह देने में लगे होते हैं जैसे कि मानों कांग्रेस के नेताओं ने अपने जीवन में कितने ही कोरोना काल देख लिए हो। इसलिए विपक्ष की सलाह की जरूरत सरकार को नहीं है।

कोई भी कोरोना पॉजिटिव पर्यटक नहीं आया प्रदेश में बेवजह हल्ला कर रहा विपक्ष


मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने जब से पर्यटकों के लिए हिमाचल को खोला है तबसे लेकर अब तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव पर्यटक नहीं आया है। सरकार ने पर्यटकों की एंट्री को लेकर बहुत कड़े नियम बनाये है ताकि प्रदेश में संक्रमण का खतरा न उत्पन हो। विपक्ष पर्यटकों की हिमाचल में एंट्री को लेकर बेवजह ही हल्ला कर रहा है। सरकार कोरोना को लेकर गंभीर है और इसकी रोकथाम के लिए काम भी कर रही है। विपक्ष कोरोना को लेकर भी राजनीति कर रही है जो कि इस वक्त सही नहीं है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

करोना के संकट में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सादगी से शुरू

🚧🚨जम्मू ग्रेनेड हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट

मंडी: छेड़छाड़ के आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

चलते ट्रैक्टर से उछलकर गिरा व्यक्ति, टायर के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत

छत पर चल रहा लोगों का इलाज, अस्पताल में बिस्तरों की कमी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज

Apprentice Recruitment: यहां अप्रेंटिस के पदों पर निकलीं नौकरियां, स्नातक और आईटीआई पास करें आवेदन

ऊना: ज़िला में एक ही साथ आए कोरोना के 24 नए मामले