नाहन में 13 कोविड संक्रमित आने के बाद लगा 2 दिन का लॉकडाउन

हिमाचल क्राइम न्यूज़
सिरमौर। स्पेशल डेस्क

नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ले में 13 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। 13 नए पॉजिटिव आए मामलों में 8 युवक/पुरूष जिनकी उम्र 10 से 42 वर्ष के बीच है तथा 5 युवती/महिलाएं हैं जिनकी उम्र 9 से 46 वर्ष के बीच है। सिरमौर जिले में अब कुल 147 एक्टिव मामले हैं। जिला प्रशासन ने नाहन और ददाहू बाजार में दो दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया है।

लॉकडाउन के दौरान सुबह सिर्फ दो घंटे के लिए दूध की दुकानें खोली जाएंगी। जिला दंडाधिकरी डॉ आरके परुथी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार रात से आदेश लागू हो जाएंगे।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 11वीं मौत हो गई है। कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के 52 वर्षीय व्यक्ति ने टांडा अस्पताल में गुरुवार रात दम तोड़ दिया। उक्त व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित था। वहीं कांगड़ा में सेना के दो जवान (23 वर्षीय, 33 वर्षीय) कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। इन्हें सैन्य अस्पताल योल में शिफ्ट किया गया है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

करोना के संकट में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सादगी से शुरू

🚧🚨जम्मू ग्रेनेड हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट

मंडी: छेड़छाड़ के आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

चलते ट्रैक्टर से उछलकर गिरा व्यक्ति, टायर के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत

छत पर चल रहा लोगों का इलाज, अस्पताल में बिस्तरों की कमी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज

Apprentice Recruitment: यहां अप्रेंटिस के पदों पर निकलीं नौकरियां, स्नातक और आईटीआई पास करें आवेदन

ऊना: ज़िला में एक ही साथ आए कोरोना के 24 नए मामले