नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। रजनीश शर्मा 

एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री पर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें सरकारी पद से बर्खास्त किया जाए । यह मांग किसान कांग्रेस के राज्य संयोजक विवेक कटोच, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेन्द्र संधू ,जिला सेवा दल के महासचिव रजनीश ठाकुर, युवा कांग्रेस लोकसभा हमीरपुर सचिव मुकेश कुमार और सुजानपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने की है। 

उन्होंने कहा है कि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष एवं नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने अपने अहंकार के कारण पूरे समाज को खतरे में डाल लिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है कि वह अपने अंदर कोरोना संक्रमण के लक्षण आने और कोरोना संक्रमण का टेस्ट हो जाने के बाद भी हमीरपुर और नादौन विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह घूमता रहा और समाज में सबकी जान खतरे में डाल कर अपने राजनीतिक कार्यक्रम करता रहा। 

कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि ऐसी व्यक्ति को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि जयराम सरकार को यह साबित करना चाहिए कि प्रदेश में सब लोगों के लिए कानून एक समान है और कानून की दृष्टि से वीआईपी और आम जनता को एक नजर से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष और नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री पर हजारों लोगों की जान खतरे में डालने के अपराधिक षड्यंत्र करने के तहत एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पहले भी कोरोना संक्रमण काल में पूर्व विधायक एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडॉउन में भी सभी नियमों का उल्लंघन करते रहे है और प्रशासन को अपने रिश्तेदारों को गृह संगरोध करने के लिए नियमों के खिलाफ अनावश्य दवाब बनाते रहे है और तत्कालीन एसडीएम नादौन किरण भड़ाना के उनके अनावश्यक दवाब न मानने पर उनका तबादला तक करवा चुके है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

कभी बेटे की लाश देखने, कभी घायल पति को संभालने दौड़ती रही ज्योति

अफगानिस्तान संकट: अब भी 20 भारतीय नागरिक, 140 अफगान सिख और हिंदू फंसे, आना चाहते हैं वापस

कोहली का 'विराट' शतक: केकेआर के खिलाफ गरजा किंग का बल्ला, IPL और टी20 में इन उपलब्धियों को हासिल कर रचा इतिहास

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सुखविंदर सरकार ने 1500 रुपए की गारंटी नहीं की पूरी, पहले से पेंशन ले रही महिलाओं की राशि 1500 रुपए की

दर्दनाक हादसा: गाड़ी में सोए रह गए चार लोग, आए थे भूस्खलन कि चपेट में

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

सोलन:यूको बैंक प्रबंधक पर धोखादड़ी का मामला दर्ज