हमीरपुर:25 तक बंद रहेगी बराड़बल्ह सडक़

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर।
फ़ाइल फ़ोटो: google.com

 बड़ू से हमीरपुर वाया अणु सडक़ और हमीरपुर से अणु वाया बराड़बल्ह सडक़ पर आवश्यक निर्माण कार्य के चलते इन मार्गों पर 25 जुलाई तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत आदेश जारी करते हुए जिलाधीश हरिकेश मीणा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग अभी इन सडक़ों का सुदृढ़ीकरण कार्य करवा रहा है। लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण यह कार्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए लोक निर्माण विभाग के विशेष आग्रह पर उक्त सडक़ों को 25 जुलाई तक यातायात के लिए बंद किया जा रहा है। 

जिलाधीश ने कहा कि इस दौरान क्षेत्र के लोग अणु कलां-बड़ू सडक़ से या फिर प्रताप गली से हमीरपुर मेन बाजार के रास्ते से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी