सोलन में एक होटल के कर्मचारी ने होटल में की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

हिमाचल क्राइम न्यूज़
सोलन। सवांद सूत्र

धर्मपुर में बाबा रिजॉर्ट होटल के कर्मचारी द्वारा ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय निवासी कोटा राजस्थान के रूप में हुई है। मृतक ने अपने कमरा नंबर 1004 में ख़ुदकुशी की है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू हॉस्पिटल सुल्तानपुर शिफ्ट किया गया। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है।

सुसाइड नोट में मृतक ने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया तथा डिप्रेशन में होने के कारण आत्महत्या करना लिखा है। वहीं मौके पर दवाइयों के तीन-चार खाली रैपर मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले उक्त दवाइयों का सेवन किया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति नौकरी के सिलसिले में 13 जून को ई-पास बनाकर बाबा रिजाॅर्ट आया था। जो 13 जून से 27 जून तक होम क्वारंटाइन रहा।


29 जून को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में चैक करवाया गया तथा 30 जून को उसे सरकारी हॉस्पिटल से दवाई दिलाई गई। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति अस्वस्थ तथा डिप्रेशन में होने के कारण बहकी-बहकी बातें कर रहा था। व्यक्ति का 1 जुलाई को बावा रिजाॅर्ट होटल मैनेजमेंट द्वारा कोविड-19 टैस्ट भी करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। पुलिस थाना धर्मपुर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी