सिरमौर: ATM कि जानकारी और OTP देकर गवाए डेढ़ लाख रुपये

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
सिरमौर।
फ़ाइल फ़ोटो: google.com

ग्रामीण क्षेत्र कंडईवाला के एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने एक महीने के भीतर 1,20,325 रुपए की निकासी कर ली। हैरान कर देने वाली बात यह है कि व्यक्ति ने न अपने बैंक खाते की जानकारी, न एटीएम कार्ड का पिन और न ही ओटीपी किसी भी व्यक्ति के साथ सांझा किया था, फिर भी उसके खाते से इतनी बड़ी रकम की निकासी हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। कहीं यह ठगी का कोई नया तरीका भी माना जा रहा है। खैर निकासी कैसे हुई इसका पूरा खुलासा तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा, फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में राम सिंह पुत्र स्व. सुखदेव सिंह निवासी कंडईवाला, बर्मा पापड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया की नाहन शाखा में बचत खाता है और किसी अनजान व्यक्ति द्वारा उसके बैंक खाता से 7 मार्च, 2020 से 5 अपै्रल 2020 तक 1,20,325 रुपए की निकासी कर ली। इसकी जानकारी अब जैसे ही उसे मिली, उसकी ङ्क्षचता बढ़ गई है।

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने किसी भी व्यक्ति से अपने बैंक खाता की डिटेल, एटीएम कार्ड का पिन, ओटीपी आदि सांझा नहीं किया। इसके बावजूद अज्ञात व्यक्ति ने उसके बचत खाता से उक्त रकम की निकासी कर ली है। एसपी सिरमौर ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

पुलिस भर्ती: हरियाणा नंबर की गाड़ी से पकड़ीं चार जैकेट, बनियान में सिलाई थी चिप

एलएसी का दौरा: चीन से तनाव के बीच सीडीएस ने सीमा पर परखीं सेना की तैयारियां

जानिए जमीन खरीदने के पहले कौन से कागज देखना ही चाहिए

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

ISRO:'...तो चांद की सतह पर कभी था मैग्मा का महासागर', चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर के भेजे डाटा से मिला संकेत

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

दुखधायक हादसा : तेज रफ्तार बाईक HRTC वोल्वो बस से टकराई, एक की मौत

कांगड़ा: शादी का झांसा देकर 4 साल तक आरोपी करता रहा यौन शोषण