गांव डंगोली में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखा तो पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद एसएचओ सदर गौरव भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान एएसपी विनोद कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मृतक की पहचान डंगोली निवासी कर्मचंद के रूप में हुई है। कर्मचंद पंजाब के आदमपुर में बतौर हलवाई काम करता था और पिछले कुछ समय से यहां रह रहा था।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह अपने घर से वह खेतों की ओर कुत्तों को रोटी डालने की बात कहकर निकला और उसने अपने खेत की बाड़ से रस्सी निकाली और वहीं एक पेड़ से फंदा लगा लिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे घटनाक्रम के हर तथ्य को खंगाला जा रहा है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी