तीन दिन बारिश की संभावना, अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो। सुदर्शन ठाकुर

हिमाचल में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी कर राज्य में तीन दिन तक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 

पहले ये चेतावनी दो दिन के लिए जारी की गई थी। विभाग के अनुसार हिमाचल में 16, 17 और 18 जून को बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के आसार हैं। रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। प्रदेश में 20 जून तक मौसम खराब रहने के आसार है।

मंडी और सोलन से ज्यादा गर्म शिमला

फाइल फोटो
फाइल फोटो
शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पहाड़ों पर भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।

मंडी और सोलन से ज्यादा गर्म शिमला हो गया है, शिमला का न्यूनतम तापमान 19.5 पर पहुंच गया है। जबकि मंडी का न्यूनतम तापमान 19.4 और सोलन का 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Senior Reporter
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत