शातिरों ने 2 लाख के गहनों समेत कैश पर किया हाथ साफ

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो ऊना। जतिन

टकारला में चोरों ने घर के लोगों की मौजूदगी में लगभग दो लाख रुपए के गहनों और 32 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त घर के मालिकों को पड़ोसी ने फोन पर आगाह भी किया था। परंतु चोर उनके काबू नहीं आ पाए। जानकारी के अनुसार रोहित खन्ना पुत्र हरि खन्ना निवासी गांव टकारला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पेशे से दुकानदार हैं।


जांच में जुटी पुलिस टीम
बुधवार रात साढ़े दस बजे वह और उसका परिवार रात का खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। रात के लगभग डेढ बजे पड़ोसी ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उनके घर पर चोर हैं। इस पर जब वह और उसकी माता घर के गैलरी हॉल में पहुंचे तो पाया कि वहां दो व्यक्ति खड़े थे। जोकि उन्हें देखकर वहां से भाग गए। तभी उन्होंने अलमारी देखी जो कि खुली थी।
उसमें से चोरों ने बत्तीस हजार रुपए नकद और लगभग दो लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवर, जिनमें सोने की चेन, अंगूठी, डायमंड टॉप्स, दो जोड़ी बालियां, तीन चेनियां, सोने के कड़े, चांदी की पायल, दस तोले सोना व चार हजार की चांदी शामिल थी। जिसे शातिर चोर उड़ा ले गए। इस संबंध में बात करने पर अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण