चंबा में 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत- 2 घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो चंबा। विजय ठाकुर

उपमंडल सलूणी में रविवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे मे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक देर रात चंबा के हिमगिरी से डियूर की तरफ आ रही एक ऑल्टो कार (HP-83-1544) अचानक बेकाबू होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे के वक्त स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला और नागरिक अस्पताल किहार पहुंचाया।

इस दौरान अस्पताल में डॉक्टर्स ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मृतक युवक की पहचान केशराज पुत्र पालू गांव लडेर, डाकघर लाहड़ा के रूप में हुई है, जबकि घायलों में योगराज और सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में धारा 273, 304 के तहत गाड़ी चालक योगराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Vijay Thakur
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध