मंडी के वोल्वो बस चालक राम कृष्ण की सड़क हादसे में मौत, गांव में छाया सनाटा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो मंडी, लक्की शर्मा 




हरियाणा के करनाल में शनिवार सुबह नेशनल हाइवे ( फोरलेन ) पर हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में मंडी के एक वॉल्वो बस चालक की मौत होने की खबर है । सूचना के अनुसार दुर्घटना में बस का परिचालक भी बुरी तरह जख्मी हुआ है वही सवारियों को भी चोंटे पहुंची है । खबर लिखे जाने तक चालक की ही मौत हुई थी बाकी अन्य घायल बताएं जा रहे थे । जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाया रहा था । उसके बाद मृतक चालक के पैतृक गांव में मातम पसर गया है । वही राम कृष्ण का शनिवार को जन्मदिन था लेकिन जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गयी । वोल्वो बस मध्य प्रदेश की बताई जा रही है जो मनाली से दिल्ली चलती थी ।


चालक राम कृष्ण मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरयांबली के गांव भनवाडी का निवासी था। राम कृष्ण पिछले कई वर्षों से पर्यटन नगरी मनाली में बतौर चालक तैनात था। करनाल के होटल विवान के सामने शनिवार तडक़े वोल्वो बस की नेशनल हाइवे के किनारे खड़े माजा ड्रिंक्स से भरे कटेनर के साथ पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि वोल्वो बस ट्रक के पिछले हिस्से को चिरते हुए ट्रेक से बाहर हो गई। हादसे में वोल्वो के आगे के हिस्से के परखचे उड़ गए।हादसे में चालक राम कृष्ण बस में ही बूरी तरह क्रेश हो गया। हादसे की सूचना सोसल मीडिया के माध्यम से चालक के गांव व रिश्तेदार तक पहुंची। इसके बाद गांव से लेकर पर्यटन नगरी मनाली तक चालकों में शोक की लहर दौड़ गई। चालक राम कृष्ण अच्छे स्वभाव का व हंस मुख चेहरे से जाना जाता था । जिसके चलते पर्यटन नगरी मनाली में कार्यरत सभी टूरिस्ट वाहन चालकोंं में शोक की लहर दौड़ गई है । चालक राम कृष्ण के पैतृक गांव में शनिवार को धार्मिक समारोह आयोजित होना था। गांव में समारोह की तैयारियां शुरू कर दी थी लेकिन उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में आयोजित होने वाले समारोह को स्थगित कर दिया गया है।

चालक राम कृष्ण अपने पीछे पत्नी सहित बेटी शानु, बेटे तनुज को छोड़ गया। बतौर चालक राम कृष्ण इलाका के साथ साथ पर्यटन नगरी मनाली तक खासी पहचान बना चुका था। शुरूआती दिनों में वह मंडी शहर के मशहूर कांटेक्टर रहे पीसी आनंद के पास बतौर चालक तैनात रहा, जिसके बाद उसने निजी कनिका व अरविंद बस में चालक का कार्य किया है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-LUCEKY SHARMA
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा