डॉक्टर दुर्व्यवहार मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली, 12 की करवाई गई शिनाख्त परेड

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो मंडी। सूत्र संवाद
फाइल फोटो:Demo

सीएम जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र की थाची पीएचसी में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट व छेड़छाड़ मामले में पुलिस गठित एसआईटी जांच को आगे बढ़ा रही है। सीएम के इलाके से जुड़ी इस घटना में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। जांच में तकनीकि समेत एफएसएल टीम की भी सहायता ले रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि बीते चार दिनों से इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। मंगलवार को भी इस मामले में 12 लोगों की शिनाख्त परेड़ हुई, लेकिन पीडि़ता आरोपी को नहीं पहचान पाई। ऐसे में यह केस पुलिस के चुनौती बनता जा रहा है।



    इस केस में मंगलवार रात्रि तक रोपी की गिरफ्तारी न होेने की सूरत पर हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने पूरे दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस सूरत में पुलिस में दबाव बढ़ता जा रहा है।

     हालांकि पुलिस का दावा है कि उनकी जांच सही चल रही है और इसमें सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रही है। मामले को गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। टीम सदस्यों ने गहनता से मौके से तथ्य एकत्रित किए हैं। एफएसएल की रिपोर्ट अभी पुलिस को मिलना बाकी है। इस रिपोर्ट के बाद इस केस में नया खुलासा हो सकता है।

     इसके अलावा पुलिस एक टीम लगातार ग्राउंड लेवल पर इस घटना को लेकर इनपुट एकत्रित कर रही है। खुद एसपी गुरदेव शर्मा इस केस को लेकर इनपुट ले रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर भी इस केस को लेकर एसपी को जांच को लेकर आदेश दे चुके हैं, लेकिन आरोपी की शिनाख्त न होने के कारण मामला पेचीदा होता जा रहा है। पुलिस भी हर एंगल से इस केस में जांच आगे बढ़ाने का दावा कर रही है।

      एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस की जांच सही दिशा में जा रही है। तकनीकि व एफएसएल टीम का भी जांच में सहारा लिया जा रहा है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत