Video:अब क्या गैर हिमाचली ले सकेंगे जमीन...?

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला।

प्रदेश में धारा 118 में संशोधन की एक खबर सोशल मीडिया में इस कदर वायरल हो गई है, जिसने जयराम सरकार को परेशानी में डाल दिया है. यह खबर वैसे तो बहुत पुरानी है, 

लेकिन कुछ दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी और सोशल मीडिया में लोग सरकार को खूब खरीखोटी सुना रहे थे. सरकार ने इसकी गंभीरता को समझते हुए रविवार को अधिकारिक बयान जारी कर इस खबर का खंडन किया है. 

इस खबर के मुताबिक धारा 118 में संशोधन कर राज्य में कार्यरत बाहर के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिमाचल में जमीन लेने में छूट दी गई है. इस खबर के अनुसार गैर हिमाचली अब अपने बच्चों के नाम प्रदेश में जमीन खरीद सकेंगे.
मीडिया में इस खबर वायरल होने के बाद लोग सरकार पर हिमाचल को बेचने का आरोप मढ़ने लगे. वहीं आज इस पूरे मामले पर सरकार ने साफ किया है कि धारा 118 में न कोई संशोधन किया गया है और न ही भविष्य में ऐसी कोई योजना है. न ही ऐसी कोई नोटिफिकेशन सरकार की तरफ से जारी की गई है.
धारा 118 के तहत कोई भी गैर हिमाचली जमीन नहीं खरीद सकता है
भाजपा के नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इन अफवाहों का खंडन करना शुरू कर दिया है. गौरतलब है कि हिमाचल में भू सुधार अधिनियम की धारा 118 के तहत कोई भी गैर हिमाचली जमीन नहीं खरीद सकता है.
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत