नादौन:नदी पर बनेगी 'उठाई-सिंचाई' योजना, सुक्खू ने लगाए अग्निहोत्री पर गंभीर आरोप

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो हमीरपुर। Correspondent

नादौन विधानसभा की बड़ा पंचायत के चमराल, जंगली औऱ अमरोटा गांव के किसानों ने सिंचाई सुविधा से वंचित होने की समस्या रखी थी। इस पर सूक्खू ने चमराल और जंगली गांव के दौरे के दौरान दोबड़ पट्टा और अन्य सिंचाई योजनाओं से वंचित गांवों का ब्यौरा लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
इसे सुखविंदर सूक्खू ने हफ्ते से भी कम समय मे पूरा कर दिखाया। सुक्खू ने शिमला में बुधवार और वीरवार को लगातार दो दिन तक नाबार्ड के अधिकारियों से सिंचाई योजना को लेकर चर्चा की और बजट मंजूर कराकर ही माने। नाबार्ड ने चमराल, जंगली, जोल, सरुंह, झगड़ियाल, अमरोटा और डब्बर पट्टा इत्यादि गांवों के लिए 5 करोड़ 76 लाख 80 हजार रुपये की अनुमानित लागत की योजना स्वीकृत कर दी है। इसके अंतर्गत 1 लाख 79 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र सिंचित होगा।
नाबार्ड ने योजना में यह भी प्रावधान किया है कि जिन गांवों में पानी की दिक्कत है, वहां पेयजल की आपूर्ति भी होगी। इस पर गांव वालों ने विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद भी किया और कहा कि जल्दी ही विधायक का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि योजना को जल्दी धरातल पर उतारने के लिए डीपीआर और सर्वेक्षण का कार्य शुरू होगा।
पेयजल योजना में रोडे अटका रहे विजय अग्निहोत्री
सुक्खू ने कहा कि झगड़ियाल पेयजल योजना की राह में पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री रोड़े अटका रहे हैं। विधायक सुखविंद्र सूक्खू ने ग्रामीणों की मांग पर झगड़ियाल, दरियाल, अमरोटा और डब्बर पट्टा गांव के लिए पेयजल योजना आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह से मंजूर कराई थी। दरियाल गांव के पास झगड़ियाल वासियों की जमीन पर यह योजना निर्मित होनी थी। आईपीएच मंत्री ने अधीक्षण अभियंता आईपीएच हमीरपुर को योजना की डीपीआर बनाने और सर्वेक्षण के निर्देश दिए थे, मगर पूर्व बीजेपी विधायक विजय अग्निहोत्री विभाग को काम ही नहीं शुरू करने दे रहे हैं। जल्द इस मामले में सीएम जयराम ठाकुर व आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह से मुलाकात करेंगे। उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा