दर्दनाक हादसा:चंबा:पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो चंबा, अनिल राजपूत

डलहौजी मार्ग पर काली माता मंदिर खैरी के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक व महिला का पति बुरी तरह से घायल हो गया। यह हादसा सोमवार देर रात को हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूर्ण कर मामला दर्ज किया। साथ ही हादसे के घायल को उपचार के लिए डलहौजी पहुंचाया।



पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और आगामी छानबीन शुरू कर दी। हादसे में मृतक महिला की पहचान रानी पत्नी फ़ियाज निवासी लीफिनी डाकघर बसोरिया जिला बेतिया (बिहार) व घायल बाइक चालक की पहचान फ़ियाज सुपूत्र मोहम्मद ज़लील निवासी लीफिनी डाकघर बसोरिया जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से खैरी क्षेत्र में ही रह रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के समय बाइक पर सवार होकर दोनों पति-पत्नी वापिस आ रहे थे। इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहगीरों ने इस बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। जहां महिला रानी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक चालक फिरोज को प्राथमिक उपचार दिया। पुलिस ने थाना खैरी में भादंस ‌की धारा 279, 304(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Anil Rajput
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा