मंडी: करसोग में सड़क सुविधा न होने से मरीजों को पालकी में उठाकर ले जाने को मजबूर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। अरुण शर्मा

करसोग के अंतर्गत पड़ते ग्राम पंचायत बलिन्डी के अल्याड़, दडेली और नगालठा गांव की कहानी भी कुछ इसी तरह है । यहां आज भी मरीज को सड़क तक पहुंचाने के लिए पालकी पर उठाकर लाना पड़ता है। 


जो आप तस्वीर देख रहे हैं यह तस्वीर शनिवार शाम की है जब अल्याड़ गांव की मटू देवी को शिमला से उपचार के बाद वापिस घर लाया जा रहा था।


अल्याड़, दडेली और नगालठा गांव के लिए पैदल चलने के लिए भी टूटा- फूटा रास्ता है । इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी स्कूल जाते है । जिससे हमेशा गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि ऊतक नाला मुख्य सड़क मार्ग से नगालठा के लिए करीब 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग लोग पिछले 20 सालों से कर रहे हैं लेकिन नेताओं का इस ओर कोई ध्यान नहीं है । 

करसोग के विधायक हीरा लाल ने भी 10 सालों पहले जब पहली बार विधायक बने उस समय और इस बार भी वोट मांगते समय और जितने के बाद भी सड़क बनाने की घोषणा की थी। लेकिन कुछ समय सड़क बनने की हलचल बढ़ती है और बाद में हमेशा की तरह मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
अल्याड़ गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें हर बाद नेताओं के झूठे आश्वासन ही मिलते रहे । जबकि दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग भी कुंभकरण की नींद सोया है। उन्होंने कहा कि गांववासियों को रोजमर्रा का सामान पीठ में उठाकर ही ले जाना पड़ता है । जब लोगों को घर बनाना पड़ता है तो ऐसे में सड़क न होने से सीमेंट,सरिया और रेत- गटका उन्हें गांव तक पहुंचने पर लगभग दुगुना दाम हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि अल्याड़, दडेली और नगालठा गांव के लिए सड़क सुविधा से जोड़ा जाए ताकि मरीज को एम्बुलेंस सेवा घर द्वार मिल सके ।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Arun Sharma
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण