मंडी : HRTC बस हादसा, दो साल की मासूम बच्ची की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। अभिषेक वशिष्ठ

एचआरटीसी बस हादसे में घायल दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। यह बस हादसा पिछले कल मंडी -कोटली सड़क पर त्रोकड़ा माता मंदिर के पास हुआ था। हादसा चालक की लापरवाही से हुआ था और पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाही शुरू कर दी है।

चालक खुशी राम सुजानपुर टिहरा का रहने वाला है और कुल्लू डिपो में तैनात है। जहां पर हादसा हुआ वहां पर सड़क काफी चौड़ी थी, लेकिन चालक तेज रफतार में था जिस कारण एक अन्य वाहन को पास देते वक्त बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी पर चढ़ गई और सड़क पर पलट गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए थे जिसमें दो वर्षीय दीवांशी भी शामिल थी। दीवांशी धर्मपुर की रहने वाली थी और अपनी मां की गोद में बैठकर सफर कर रही थी। जोनल हास्पिटल मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद दीवांशी को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके कार्रवाही शुरू कर दी गई है। वहीं मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल