ऊना:छात्रा से दुराचार मामले को लेकर ग्रामीण लोगों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो ऊना। जतिन

अंब के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा स्कूल में ही छात्रा से दुराचार मामले को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए है। सोमवार को स्कूल लगने से पहले ही बच्चों की बजाए ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानाचार्य से लेकर पूरा स्टॉफ सस्पैंड करने की मांग उठाई है। जहां तक कि ग्रामीणों ने अध्यापकों को गेट के अंदर तक नहीं जाने दिया।


ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन को दुष्कर्म की जानकारी होने के बावजूद मामले को दबाने का प्रयास किया गया है। ऐसे में सारे स्टॉफ को सस्पैंड किया जाए। साथ ही मामले को लेकर स्कूली बच्चों के बयान भी दर्ज किए जाएं। सुबह ही स्कूल के बाहर हो रहे प्रदर्शन को लेकर एसडीएम अंब तोरुल रवीश, डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा, डीएसपी अंब मनोज जंबाल, जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक कमलेश कुमारी मौके पर पहुंच गई, जहां पर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया।
     बता दें कि उपमंडल अंब के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को 15 वर्षीय छात्रा रोजाना की तरह स्कूल गई हुई थी। करीब 11 बजे वॉशरूम गई तो स्कूल का शिक्षक भी अंदर चला गया, जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन उसे लेकर थाना अंब पहुंचे और घटना की शिकायत की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छात्रा का मेडिकल करवाया और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
     पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 व पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया है। सोमवार को ग्रामीण स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए और स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन को सब कुछ पता होने के बावजूद मामले का दबाने का प्रयास किया गया। ऐसे में स्कूल में सेवाएं दे रहे प्रधानाचार्य सहित तमाम स्टॉफ को सस्पैंड किया जाए। ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए आलाधिकारी सहित पुलिस पहुंच गए।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Report:-Vija
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल