गाड़ी के कुचलने से व्यक्ति की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। संदीप तोमर


उपमंडल अंब के दिलवां में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राम निवासी जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक ढाबे में काम करता था। वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे राम खाना खाने के बाद ढाबे के सामने अपने क्वार्टर की तरफ जा रहा था। सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने हादसे में बुरी तरह से घायल राम को फौरन अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना करवा परिजनों को सौंप दिया है। 


एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई है, पुलिस ने मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Sandeep Tomar
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल