ज्वालामुखी:राइजिंग स्टार क्रिकेट अकेडमी के शुभारम्भ

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
कांगड़ा। गुरुदेव राणा


◆कथोग में ज्वालामुखी के एसएचओ बोले नो ड्रग्ज प्ले क्रिकेट
◆युवा खिलाडियों को दिया संदेश खेल अपनाऐं नशे से रहें दूर
◆ज्वालामुखी थाना के एसएचओ पुरुषोतम धीमान ने मुख्यअतिथि के रुप मे की शिरक्त
ज्वालामुखी। ज्वालामुखी उपमंडल की समीपवर्ती पंचायत कथोग में एसएचओ ज्वालामुखी पुरुषोतम धीमान ने रविवार को  राइजिंग स्टार क्रिकेट अकेडमी के शुभारम्भ  के दौरान बच्चों को नो ड्रग्ज प्ले क्रिकेट का संदेश 
स्कूली छात्र छात्राओं को देते हुए कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रुप में पंहुचकर क्रिकेट खिलाडियों का प्रोत्साहन बढाया। 

उन्होने उन्होने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में नौजवान पीढी का ज्यादातर समय नशे की तरफ व सोशल मीडिया मोबाईल में अधिकतर समय व्यतीत हो रहा है जिससे बच्चों का शारिरिक व बौद्धिक स्तर पर जो विकास होना चाहिए नही 
हो पा रहा है। ऐसे में अभिभावकों के मार्गदर्शन से बच्चों को इन सबसे दूर रहकर खेलों में रुचि लेनी चाहिए जिससे शारीरिक व बौद्धिक विकास होगा। 

पुरुषोतम धीमान ने कहा कि गांव में 

क्रिकेट का खेल काफी लोकप्रिय है और गांव के बच्चों में प्रतिभा भी है ऐसे में इन बच्चों के हुनर को पहचान मिले इसके लिए समाज के हर वर्ग को अपना योगदान देना होगा यह तभी संभव हो पाएगा। उन्होने कहा कि उन्होने खुद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में अंडर 19 
मेें क्रिकेट खेल खेला है। पुलिस सेवा में जाने के बाद क्रिकेट से दूरी बढ गई जिसका मलाल 
है। वहीं राईजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी के कोच ऋषभ चौहान ने बताया कि कथोग में स्कूली 
बच्चों के लिए क्रिकेट का प्लेटफार्म तैयार किया गया है। यहां बच्चे क्रिकेट सीख सकते हैं। इस 
अवसर पर लॉरेट संस्थान के एम डी डा. रण सिंह, प्रिंसिपल डा. एम एस आशावत, प्रो. सी पी एस वर्मा व अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Gurdev Rana
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा