हमीरपुर:छुट्टी पर आए फ़ौजी ने की युवती से छेड़छाड़,

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो हमीरपुर। विनोद ठाकुर

उपमण्डल बड़सर की एक पंचायत में एक फ़ौजी द्वारा 20 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी फ़ौजी छुट्टी पर घर आया हुआ था। लड़की द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी उसे जबरदस्ती खींच कर एक दुकान के अंदर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की द्वारा शोर मचाने पर कुछ लड़कियों ने मिल कर उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वाया।

इसके बाद दुकान से बाहर जाने पर आरोपी ने लड़की को दोबारा से घेर लिया तथा उसका मोबाइल भी छीन कर फेंक दिया। इस छीना-झपटी के बीच पीड़ित लड़की का मोबाइल भी टूट गया। डरी-सहमी लड़की ने पुलिस थाना पहुंच कर आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करवा दिया है।
डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर के अनुसार लड़की द्वारा दर्ज़ करवाई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज़ करके आगामी कार्रवाई की जा रही है.
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध