मंडी: खाई में गिरी कार, 1 की मौत-एक घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। रुचिका

मंडी के रिवालसर की पंचायत कोठिगहरी के पत्रोंन के पास बुधवार रात को एक कार सड़क से लुढ़क गई। हादसे में मनरेगा सहायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जोनल अस्‍पताल मंडी ले जाया गया है। हादसे के कारण अभी तक साफ नहीं हो पाए हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह स्‍थानीय पंचायत प्रधान ने रिवालसर पुलिस चौकी को एक कार के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की सूचना दी। प्रधान ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गिरे हुए देखा। 

सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के माध्‍यम से घायल को जोनल अस्‍पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्‍थल में छानबीन शुरू कर दी है।

हादसे में अनिल कुमार 42 निवासी गांव व डाकघर पैड़ी तहसील बल्‍ह जिला मंडी की मौके पर मौत हो गई। जबकि वासुदेव पुत्र बहादर सिंह निवासी गांव कोठीगैहरी तहसील बल्‍ह जिला मंडी घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है।

एसएचओ बल्‍ह राजेश ने बताया कि एक कार के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की सूचना मिली है। रिवालसर पुलिस चौकी से इंचार्ज समेत पुलिस दल मौके पर गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-RUCHIKA
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण