थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो



भारतीय थल सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं का ऑनलाईन पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है।

 थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि इन पदों के लिए तीनों जिलों के पात्र युवा 28 अगस्त तक भारतीय थल सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉटइन पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ऑनलाईन पंजीकरण करवाने वाले युवाओं को ही आगामी भर्ती रैली में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

   कर्नल त्यागी ने बताया कि सैनिक सामान्य डयूटी के पदों के लिए संभवत: सुजानपुर में 5 फरवरी 2022 से भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार सैनिक क्लर्क, टैक्निकल और स्टोरकीपर के पदों की भर्ती भी संभवत: सुजानपुर में 5 फरवरी से आरंभ होगी। सैनिक फार्मा के पदों की भर्ती इसी वर्ष 6 नवंबर से संभवत: कुल्लू या मंडी में होगी। सैनिक टे्रड्समैन की भर्ती रैली अगले वर्ष 2 मार्च से संभवत: रामपुर बुशहर के निकट अवैरी पट्टी में आयोजित की जाएगी। निदेशक ने बताया कि सैनिक ट्रेड्समैन में हाउसकीपर और मैसकीपर के पदों के लिए आठवीं पास युवा भी पात्र हैं। जबकि, सैनिक टे्रड्समैन शैफ कम्युनिटी, ड्रैसर, स्टीवर्ट, वाशरमैन, टेलर, स्पोर्ट स्टाफ, पेंटर और डैकोरेटर इत्यादि के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है।

  कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने तीनों जिलों के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण करवाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222214 पर संपर्क किया जा सकता है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

नादौन: ड्रग्स सहित 1 लाख के कैश और जिंदा कारतूस के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

किश्तवाड़ से फरार आंतकी हिमाचल में घुस सकते हैं, चंबा बॉर्डर पर हाई अलर्ट, 13 पुलिस पोस्ट पर चौकसी बढ़ाई

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash

2026 का हिमाचल दिवस उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम धर्मशाला में आयोजित होगा

हिमाचल में 15 जुलाई को खुले सकते है विद्यालय?

Trade Deal: गोयल बोले- केवल व्यापार समझौता नहीं, भारत-US संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव; USISPF बोला- ये बस शुरुआत

जैकलीन को 'विराट' गिफ्ट देने की तैयारी! सुकेश ने जेल से RCB पर लगाया अरबों का दांव, कंपनी को दिया करोड़ों का ऑफर क्राइम News in Hindi, क्राइम Latest News, क्राइम News

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान