हिमाचल में 15 जुलाई को खुले सकते है विद्यालय?

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला



राज्य में 15 जुलाई के बाद विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल सकते हैं। शीतकालीन जिलों से इसकी शुरुआत होगी। सबसे पहले सिलेबस से जुड़ी शंकाओं को दूर करने के लिए बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी बुलाए जाएंगे। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की स्कूलों में अभी नियमित कक्षाएं लगाने का विचार नहीं है। अभिभावकों के मंजूरी पत्र पर पूर्व की तरह ही इन्हें बुलाया जाएगा। सोमवार को स्वास्थ्य और शिक्षा सचिव की बैठक में इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई है।


शिक्षा विभाग अब राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रस्ताव बनाएगा। सरकार से मंजूरी मिली तो 15 जुलाई के बाद स्कूलों में विद्यार्थी आ सकेंगे। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मामले पूरी तरह से समाप्त होने के बाद ही छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मकालीन जिलों के स्कूलों में जुलाई के दौरान अवकाश घोषित किया गया है। कुल्लू और लाहौल स्पीति में भी जुलाई और अगस्त में छुट्टियां रहेंगी। एक जुलाई से शीतकालीन स्कूलों में शिक्षकों को बुलाने का एलान किया गया है।  


विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए हर सरकारी स्कूल में दो-दो शिक्षकों को हेल्थ एंबेसडर बनाया जाएगा। सप्ताह के हर शनिवार को ये शिक्षक विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के तरीके बताएंगे। इन शिक्षकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत