Hamirpur:अनुराग सिंह ठाकुर से मिले कई प्रतिनिधिमंडल और आम लोग

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो



केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार दोपहर बाद हमीरपुर के सर्किट हाउस में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया, जबकि अन्य जनसमस्याओं का भी अतिशीघ्र निवारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस दौरान कई क्षेत्रों के जनप्रतिनिधिमंडलों ने भी केंद्रीय मंत्री से भेंट तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं एवं मांगों से अवगत करवाया।

  इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, एडीएम जितेंद्र सांजटा, अन्य अधिकारी, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा पदाधिकारी नरेंद्र अत्री, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

  इससे पहले केंद्रीय मंत्री अन्य भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर के घर भी गए और उन्होंने बीते दिनों हुए नरेंद्र ठाकुर की माता के देहावसान पर शोक व्यक्त किया।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए