सिरमौर:वन विभाग ने जंगल में पकड़ी अवैध शराब की नष्ट

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। क्राइम डेस्क



पांवटा साहिब उपमंडल के खारा के जंगल में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब की भट्ठियों सहित हजारों लीटर लाहन को नष्ट किया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि खारा के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब बनाने का धंधा चला हुआ है। इसके बाद डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने 2 टीमों का गठन किया। पहली टीम ने बीओ सुमन्त के नेतृत्व में वनरक्षक रणवीर, रतन, अनिल, मुद्दसिर व वनकर्मी हरिचन्द ने खारा व लाई क्षेत्र में कारवाई कर  4 भट्ठियों में बनाई जा रही 1450 लीटर लाहन को नष्ट किया।


दूसरी टीम ने कुकड़ों क्षेत्र में बीओ हरि सिंह के नेतृत्व में वनरक्षक सुरजीत, वीरेंद्र, अनीता, विजय व वन कर्मी तोता राम ने कार्रवाई कर 3 भट्ठियों में बनाई जा रही 700 लीटर लाहन व 40 लीटर कच्ची शराब नष्ट की। कुल मिलाकर वन विभाग की टीमों ने 7 भट्ठियों में 17 ड्रमों में बनाई जा रही 2050 लीटर लाहन नष्ट की। विभाग की इस कार्रवाई से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। डीएफ ओ कुनाल अंग्रीश ने वन विभाग की टीमों द्वारा कार्रवाई किए जाने की पुष्टि की है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए