बिलासपुर: कार चालक ने खो बैठा नियंत्रण, बिज़ली पोल से जा टकराई

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला।



घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव पनौल के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक आल्टो कार पनौल से भगेड़ कीतरफ  जा रही थी कि पनौल से थोड़ा आगे जाकर कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे के साथ टकरा गई, जिसमें चालक को मामूली चोट आई है। जानकारी के अनुसार पनौल से लेकर भगेड तक गहरी उतराई होने के कारण यहां गाडिय़ों की स्पीड ज्यादा हो जाती है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।


इस हादसे में गनीमत यह रही कि कार खंभे के साथ टकरा गई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि यदि कार खंभे से न टकराती तो ढांक से नीचे गिर सकती थी। इस आल्टो कार में पूरा परिवार बैठा हुआ था। ये लोग फतेहपुर से हैं और बद्दी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग यहां रिश्तेदारी में आए हुए थे। आज यह अपने घर वापस जा रहे थे। इस हादसे में चालक को गाड़ी के खंभे से टकराने के कारण स्टेयरिंग से मामूली चोट आई है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला