हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो उना। जतिन हरोली पुलिस थाना के तहत एक सरकारी राशन की दुकान में पुलिस ने राशन के साथ हेराफेरी करने पर कुछ लोगों को रंगे हाथ दबोचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार हरोली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि सरकारी राशन डिपो में टैंपो में आए सरकारी राशन के साथ कुछ लोग छेड़छाड़ कर रहे है, जिस पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने स्टॉक की जांच की तो उसमें से 8 बोरी गेंहू, 3 बोरी चावल, 4 बोरी चीनी व प्रत्येक बोरी 50-50 किलोग्राम चीनी कम निकली। पुलिस ने टैंपो चालक योगा, वरिंदर व हेल्पर रामजीदास के खिलाफ धारा-406 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। टैंपो चालक सहित अन्य आरोपी मौके से फरार चल रहे है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। Note :- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com Himachal Crime News HP Bureau Home 🏠 Facebook Instagram You Tube
Comments
Post a Comment