पूर्व कुल्लू के निलंबित एसपी गौरव सिंह ने जताया देवता व स्थानीय जनता का आभार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। न्यूज़ डेस्क



प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस अफसरों के बीच हुए थप्पड़ कांड के बाद कुल्लू के पूर्व एसपी गौरव सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये एक संदेश जारी किया है. कुल्लू पुलिस के पेज पर जारी एक पोस्ट में गौरव सिंह के हवाले से लिखा गया है. इसमें गौरव सिंह ने जिले के लोगों का आभार जताया है. बता दें कि गौरव सिंह को हटाकर अब गुरदेव सिंह को कुल्लू का एसपी लगाया गया है. गौरव सिंह को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।


पोस्ट के अनुसार, बकौल गौरव सिंह, प्रिय साथियों, पिछले दो वर्षों में आपके स्नेह और प्रेरणादायक सहयोग के साथ मुझे देवभूमि कुल्लू में अपनी सेवाएं देने का सौभाग्य मिला. मैं, जिला के समस्त लोगों, जिला पुलिस बल और रुस्तम वालंटियर्स का सदैव आभारी रहूंगा. आपके द्वारा समय-समय पर दिए गए सुझावों और मार्गदर्शन के चलते जिला पुलिस कुल्लू की टीम ने निरंतर बेहतर कार्य करने के प्रयास करते हुए सफ़लता पूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया. मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल रहने की कामना करता हूं. हम सभी पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहे. आपका बहुत बहुत धन्यवाद।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए