ऊना: घर सोए हुए व्यक्ति पर चला दी ताबड़तोड़ गोलियां, जानिए वज़ह

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। क्राइम डेस्क



नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड आठ के तहत मंगलवार देर अज्ञात लोगों द्वारा निर्माणाधीन मकान के स्टोर में सोए हुए व्यक्ति फायर करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रात को कमरे के बाहर से दो अलग अलग फायर किए, इस दौरान कमरे में सोए हुए व्यक्ति ने भी जान बचाने को अपने रिवॉल्वर से फायर किए। वारदात में कमरे में सोया व्यक्ति बाल बाल बच गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रात को फायरिंग की वारदात से वार्ड के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने कुछ दिनों पहले खनन माफिया के खिलाफ आवाज उठाई थी।


जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ निवासी संजीव वर्मा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह नगर के वार्ड आठ में स्वां कालोनी में नया मकान बना रहा है। शिकायत कर्त्ता का आरोप है कि रात को वह स्टोर में सोया हुआ था, इस दौरान रात को अज्ञात लोगों ने उसके स्टोर पर फायर किए। वारदात में वह बाल बाल बच गया, अगर वह चारपाई से थोड़ा भी ऊपर होता तो गोली उसको लग सकती थी। वारदात का सूचना मिलने के बाद एएसपी विनोद धीमान ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया। मामले की पुष्टि एएसपी विनोद धीमान ने की है। एएसपी ने बताया कि पुलिस हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत