हमीरपुर:10 जुलाई को सभी न्यायिक परिसरों में लगेंगी लोक अदालतें

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो



जिला एवं सत्र न्यायालय हमीरपुर, उपमंडल स्तरीय न्यायिक परिसर नादौन और उपमंडल स्तरीय न्यायिक परिसर बड़सर में 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी।  जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा आपसी समझौतों के आधार पर किया जाएगा।

 इस दौरान अपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट के मामलों, धन वसूली के मामलों आदि की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सडक़ दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली-पानी और टेलीफोन के बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोडक़र), भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन और भत्तों तथा सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, उनका निपटारा भी लोक अदालत में किया जा सकता है।

 इस तरह के सभी मामलों को निपटाने के इच्छुक लोग 10 जुलाई तक जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। इन मामलों में पार्टी कथित तारीख से पहले भी समझौते के लिए आपस में बातचीत कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला