कुल्लू: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बावजूद बुजुर्ग महिला को कंधे में उठाकर ले जाते हुए स्थानीय

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। दूनी चंद 



कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा के दुर्गम इलाकों में सड़क के अभाव में लोग मरीजों को कुर्सी पर ले जाने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत के देहुरीधार के तहत आने वाले शफाड़ी गांव से 85 वर्षीय महिला को ग्रामीणों ने पांच किलोमीटर कुर्सी पर मनु ऋषि मंदिर तक पहुंचाया। इसके बाद महिला का सैंज अस्पताल में उपचार करवाया गया। अब उसे किसी रिश्तेदार के घर में रखा गया है। शफाड़ी गांव की महिला नीतू देवी को एलर्जी के चलते तबीयत खराब हो गई थी।


तबीयत खराब होने के चलते उसे मंगलवार को ग्रामीणों ने कुर्सी पर उठाकर पांच किलोमीटर मुश्किल रास्ते से होकर सड़क तक पहुंचाया। ग्राम पंचायत देहुरीधार के सिऊंड, दरमेड़ा, जीआलू, बरमोटे, शफाड़ी, नागर, गोल, पचैड़ी आदि गांव अभी तक सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। हर बार सड़क को लेकर महज आश्वासन ही मिलते रहे हैं। बुजुुर्ग महिला के पोते बिहारी लाल ने कहा है कि अचानक बीमार होने के कारण उन्हें नीतू देवी कोक सैंज अस्पताल ले जाना पड़ा।


ग्रामीण किशोरी लाल ठाकुर, भगत राम, दावे राम, धर्मचंद, रेपती राम, शेर सिंह, देवराज, तीर्थ राम, रोहित सोनी, खीमी राम, मान चंद ने कहा कि जल्द ही गांवों को सड़क से जोड़ा जाए। बंजार विधानसभा में विकास के सभी दावे फेल हो गए हैं। पिछले करीब छह महीनों में सैंज और बंजार घाटी में करीब एक दर्जन लोगों को ग्रामीण पीठ पर उठाकर सड़क तक लाए। कई बार तो मरीज आधे रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। दुर्गम क्षेत्र के लोगों की सरकार की ओर से हो रही अनदेखी को लेकर लोगों में सरकार के प्रति रोष है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि सैंज से मनु ऋषि मंदिर तक 11 किलोमीटर तक सर्वे हो चुका है। अगर ग्रामीण जमीन देने में सहयोग करते हैं तो प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। 




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से