तलाशी के दौरान गाड़ी से 10 पेटी शराब बरामद

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी, लक्की शर्मा 

सरकाघाट में शराब माफिया पर स्थानीय पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन जगह जगह दबिश देकर शराब माफिया पर कार्यवाही कर रहा है। इसी के तहत पुलिस ने नपं सरकाघाट के जमसाई के मसेरन चौक पर नाका लगाया।
इस दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली गई तो उन्हें शराब की दस पेटी बरामद हुई। हालांकि नाका देखकर गाड़ी चालक ने भागने की असफल कोशिश की, मगर पुलिस ने उसे डगोई नाला के पास धर दबोच लिया। गाड़ी में रखी शराब की पेटियों को जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया और चालक पर मादक द्रव्य के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण