नाबालिग छात्रा की अपहरण के बाद मौत


 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला। सनी कुमार



शिमला में एक नाबालिग छात्रा की अपहरण के बाद मौत हो गई है. मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. घटना शिमला से 100 किमी दूर चौपाल उपमंडल की. 11वीं में पढने वाली 17 वर्षीय छात्रा को तीन युवकों ने अपहरण कर लिया.


बाद में उसकी मौत हो गई. में पुलिस ने गिरफ्तार तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है. पुलिस ने जब छात्रा को बरामद किया तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था. आरोपियों की पहचान विक्रम (29), संजीव (30) और वीर (28) के रूप में हुई है. दो युवक चौपाल के पुलवाहल में रहते हैं, जबकि वीर मूलत नेपाल का रहने वाला है.

स्कूल नहीं पहुंची थी नाबालिग
जानकारी के अनुसार, छात्रा शुक्रवार को स्कूल से गैरहाजिर थी. इस पर स्टाफ ने छात्रा के परिजनों को जानकारी दी. परिजनों को पता चला कि विक्रम ही उसे कार में बिठाकर कहीं ले गया है.



एक आरोपी करता था पीछा
इसके बाद पुलिस ने आरोपियो की तलाश की तो पुलवाहल-ज्ञानकोट सड़क किनारे नाबालिग अचेत अवस्था में मिली. पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना स्थल से पुलिस को एक शीशी मिली है, जिसे फांरेसिंक जांच के लिए भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि एक आरोपी छात्रा का 15 दिन से पीछा कर रहा था. एक युवक की छात्रा से लगातार मोबाइल फोन पर बात होती थी.



Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Sunny Kumar
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत