नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे युवक के साथ कर्मचारियों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

 हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो ऊना। जतिन कुमार

 थाना हरोली के तहत भदसाली स्थित नशा निवारण केंद्र के कर्मचारियों पर नशा छुड़ाने पहुंचे लुधियाणा के युवक के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। गंभीर हालत में युवक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया जा रहा है। युवक का आरोप केंद्र के कर्मी मुंह में कपड़ा ढूंसकर पिछले तीन दिन से बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं। आरोप यह भी है कि मुझे मां से मिलने भी नहीं दिया गया और बाद में मां के साथ बदतमीजी के साथ-साथ हाथापाई भी की गई। युवक ने चार कर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक लुधियाणा निवासी नितिन शर्मा नशे का आदि है। जिसके चलते परिजन नितिन शर्मा को 6 जून हरोली के भदसाली स्थित नशा निवारण केंद्र में नशा छुड़वाने के लिए भर्ती कर गए थे। युवक का आरोप है कि पिछले तीन दिन से केंद्र के कर्मी मुझे बुरी तरह से पीट रहे हैं। शोर-शराबा न हो, इसके लिए मुंह में कपड़ा तक ढूंस देते थे। पिटाई के चलते नितिन शर्मा के पीठ पर गहरे जख्म हो गए हैं।

नितिन ने बताया कि केंद्र के कर्मी परिजनों से बात तक भी नहीं करने देते थे। किसी तरह सूचना मां को दी। लेकिन रविवार दोपहर को जब मां भदसाली स्थित नशा निवारण केंद्र पहुंची, तो पहले मुझ से मिलने नहीं दिया गया। जब मां ने सख्ताई की, तो मां के साथ भी हाथापाई और बदतमीजी पर उतर गए। इस दौरान मेरे को भी खूब पिटा। 

युवक ने आरोप लगाया कि नशा निवारण केंद्र के कर्मी मेरी पिटाई एमडी के कहने पर करते थे। परिजनों ने बेटे को किसी तरह कर्मियों के चंगुल से छुड़ाकर एंबुलेंस की मदद से बेटे को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर युवक का उपचार जारी है।

वहीं, मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान का कहना है कि मामले को लेकर पुलिस को श्किायत दी गई है। चार कर्मियों पर पिटाई के आरोप लगाए हैं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-JATIN
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत