हिमाचल:गर्मी ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो। रुचिका



प्रचंड गर्मी के दौर से गुजर रहे प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अगले छह दिन तक प्रदेश में राहत भरी बारिश होगी। प्रदेश में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के बाद अब मौसम करवट बदल रहा है। अगले छह दिन तक प्रदेश में राहत भरी बारिश  की फुहारें बरसने के आसार हैं। 



मौसम विभाग ने अगले तीन से आठ जून तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने चार से छह जून तक मैदानों और मध्य पर्वतीय इलाकों में गर्जना के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि रविवार को पांवटा और मैक्लोडगंज  में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई है।

प्रदेश में शनिवार रात को कुछ स्थानों पर हुई बारिश के बाद रविवार को अधिकतम तापमान में कुछ हद तक गिरावट आने से लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बिलासपुर (41) को छोड़ कर अन्य शहरों में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। बता दें कि देश सहित प्रदेश में प्रचंड गर्मी के चलते राहत पाने को पर्यटक हिमाचल के पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। 


आजकल शिमला में पड़ोसी राज्यों से भारी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। जबकि मनाली औ रोहतांग में हर रोज हजारों की संख्या में सैलानी ठंडक पाने और मौज मस्ती करने के लिए पहुंच रहे हैं। शिमला, धर्मशाला, मनाली और डलहौजी के होटलों में 100 फीसदी आक्यूपेंसी चल रही है।


रविवार को कांगड़ा का अधिकतम तापमान 38.0, सुंदरनगर 38.2, हमीरपुर 39.1, भुंतर का 35.8, चंबा 35.0, सोलन 34.5, शिमला 27.7, कल्पा 23.7 और केलांग का 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में रात का न्यूनतम तापमान अभी भी काफी कम है। इसमें केलांग में 8.0, कल्पा में 10.1, मनाली में 11.8, भुंतर 14.4, शिमला में 15.5, कुफरी में 16.8 और डलहौजी में 19.2 डिग्री सेल्सियस है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Ruchika
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण