पहाड़ी से चट्टान कार पर गिरी, चालक की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 कांगड़ा। सहयोगी संवादाता



NH चंडीगढ़ मनाली पर चलती टैक्सी पर पत्थर गिरने से टैक्सी चालक की मौत हो गई। जबकि बाकी सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसा आज शाम करीब चार बजे शनि मंदिर के पास हुआ है।

 मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के के पर्यटक टैक्सी से चंडीगढ़ से मनाली जा रहे थे। जैसे ही यह टैक्सी शनि मंदिर के पास पहुंची तो पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर टैक्सी पर आ गिरा। यह पत्थर सिर्फ चालक के ऊपर ही गिरा, जिस कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी सवारियों को सिर्फ हल्की चोटें आई हैं।



मृतक चालक की पहचान 29 वर्षीय मनोहर लाल के रूप में हुई है। जोकि कांगड़ा जिला के बैजनाथ का रहने वाला बताया जा रहा है। औट थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जोनल हास्पिटल भेज दिया है.



डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि यहां पर फोरलेन निर्माण के चलते पहाड़ों की कटिंग का कार्य चला हुआ है। लेकिन आज यह काम बंद था। माना जा रहा है कि पिछले कल हुई बारिश के कारण मिट्टी ढीली हो गई जिस कारण यह पत्थर गिरा है। वहीं इस हादसे के कारण हाईवे कुछ समय के लिए बंद रहा। लेकिन बाद में उसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी