हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी



मौसम को लेकर विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के 11 जिलों के लिए भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। विभाग ने शुक्रवार को इन जिलों के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में हुई ताजा बर्फबारी के बाद अभी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। ऐसे में फिर से भारी बर्फबारी की चेतावनी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। 

राज्य में अभी भी पांच एनएच समेत 835 से अधिक सड़कें बंद हैं। शिमला जोन की सबसे ज्यादा 642, मंडी 139 और कांगड़ा जोन की 49 सड़कें ठप पड़ी हैं।लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाईवे विंग के साथ बीआरओ मार्ग बहाली को सड़कों पर उतर गया है। कुल्लू-मनाली, शिमला-रामपुर, रामपुर-किन्नौर, चंबा-भरमौर और औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे पर यातायात ठप रहा। पाइपों में पानी जमने से पेयजल संकट गहरा गया है। राजधानी शिमला में शुक्रवार को भी यातायात बुरी तरह बाधित है। शहर की मुख्य सड़क पर बसों की आवाजाही अभी भी बहाल नहीं हो पाई है। 

बीसीएस, खलीनी की ओर बसों की आवाजाही आईएसबीटी टूटीकंडी से हो रही है। शिमला के चौपाल, कुपवी के लिए ऑन ट्रायल एचआरटीसी ने वाया पांवटा बस भेजी। रामपुर, किन्नौर, रिकांगपिओ के लिए वाया बसंतपुर दोपहर बाद बसें भेजी गईं। हिमाचल में एचआरटीसी के 300 बस रूट यातायात के लिए बाधित हैं। 


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए