हमीरपुर:51 लाख रुपए की धोखाधड़ी में आरोपी महिला को 31 जनवरी तक मिला पुलिस रिमांड

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर। रजनीश शर्मा ( वरिष्ठ पत्रकार)
फाइल फोटो(by Rajneesh Sharma)

भोरंज उपमंडल के डाड़ू गाँव की सपना देवी पुत्री  ज्ञान चंद को धोखाधड़ी के आरोप में 31 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया  है। सपना पर आरोप है कि इसने नौकरी दिलवाने के नाम पर कई लोगों से क़रीब 51 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।इस लाखों रुपए के धोखाधड़ी के मामले में कई लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी महिला से इस केस की विभिन्न कड़ियों को लेकर कड़ी पूछताछ करेगी।मंगलवार को हमीरपुर कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया था जहाँ से इसे 31 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।


क्या है मामला

8 अगस्त 2019 को भोरंज थाना में   रविन्द्र कुमार की शिकायत पर धारा 420, 34 आईपीसी के तहत एक एफ़आईआर 86/2019 दर्ज हुई। शिकायत के मुताबिक़ आरोपी  सपना रानी पुत्री  ज्ञान चन्द, गांव डाडू डाकघर बड़ोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर  ने नेहा मिगलानी, सिमरो देवी, मेहर चंद, मेहर चंद, वलिया राम, राज कुमार, सोमा देवी, तारा चन्द, अनिल कुमार, नीलम कुमारी, वेली राम सहित कई लोगों को सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर इन लोगों से लगभग 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है ।  कुछ लोगों को जाली नियुक्ति पत्र भी दिये हैं । पुलिस टीम ने आरोपी  सपना देवी  को  25 जनवरी को शिमला में गिरफ़्तार कर लिया। इसके बाद इसे हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से इसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। 28 जनवरी को आरोपी को फिर कोर्ट में पेश किया गया तो माननीय न्यायालय ने इसे फिर 31 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

दुखदायक हादसा:खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन, 4 की हालत गंभीर

हमीरपुर:आयोजन करवाने के लिए इवेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल से अब घर बैठे अनुमति प्राप्त करें- उपायुक्त

हिमाचल हाई कोर्ट ने लगाई परीक्षा आयोजन पर लगाई रोक

रमजान 2021: तरावीह के लिए रात में नहीं खुलेगा ताजमहल, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट कि रोक, 23 जून को होनी थी रथ यात्रा

बैंकों में चार दिन तक नहीं होगा लेन-देन

कुल्लू:मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन

शिमला: मास्क को लेकर शिमला पुलिस व पर्यटक कि बहस

हमीरपुर:16 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, 7 निकले पॉजीटिव

मुख्यमंत्री जयराम ने भोरंज विस को दी 80 करोड़ कि सौगात